भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की 97वीं बैठक के दौरान कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खेती-किसानी को लेकर अपना विजन साझा किया. हालांकि, जब उनसे खनौरी बॉर्डर पर जारी किसान आंदोलन और किसानों से मुलाकात को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया. सवाल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस समाप्त कर दी गई, जिससे इस मुद्दे पर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं.