चेन्नई में नारियल किसानों के बीच पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नारियल की खेती से जुड़ी कई अहम चुनौतियों और योजनाओं पर बात की. उन्होंने कहा कि देश में करीब 30 हजार करोड़ रुपये का नारियल उत्पादन होता है, जिसमें से लगभग 6–7 हजार करोड़ रुपये का निर्यात किया जाता है. अगर नारियल की क्वालिटी और बेहतर हो जाए तो उत्पादन, एक्सपोर्ट और किसानों की आय तीनों में बड़ा इजाफा हो सकता है.