केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अरुणाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने किसानों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर पुनर्वास में कोई कमी नहीं छोड़ेंगी.