केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान (CIAE), भोपाल ने अपना 51वाx स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया. यह अवसर कृषि अभियांत्रिकी अनुसंधान, नवाचार और प्रौद्योगिकी प्रसार के क्षेत्र में पांच दशकों से अधिक की उल्लेखनीय उपलब्धियों का प्रतीक बना. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान रहे. इस दौरान शिवराज सिंह ने कहा कि अभी छोटी-छोटी मशीनें अपने पास आनी चाहिए. केवल बोने की ही नहीं, प्रोसेसिंग करने की भी. अब अगर दाल बनानी हो, तो बड़ी दाल मशीन की नहीं, बल्कि ढाई लाख रुपये की एक दाल की मशीन बनी है, जिसमें प्रति घंटे 20 किलो दाल बनाई जा सकती है. यह मशीन किसान, किसान का ग्रुप या सेल्फ हेल्प ग्रुप खरीद भी सकते हैं. खरीदने में भी कई तरह की यंत्रीकरण की हमारी योजनाएं हैं. दलहन आत्मनिर्भरता मिशन में 50% सब्सिडी भी मिलेगी.