एक कहावत है न बाप बड़ा न भईया, सबसे बड़ा रुपैय्या. लेकिन हर बार पैसा सब कुछ नहीं होता. पैसे पर प्यार भारी पड़ ही जाता है. इस बात को सच कर दिखाया है राजस्थान (Rajasthan) के चुरू के एक चरवाहे ने. चरवाहे का नाम राजू सिंह है. राजू ने भेड़ के बच्चे यानी मेमने के लिए 1 करोड़ रुपये ठुकरा दिए. जी हां ये सच है. राजू को मेमना इतना प्यारा है कि उसके प्यार के आगे 1 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम भी फीकी पड़ गई. इस बारे में राजू का क्या कहना है आप भी सुनिए. लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि मेमने में ऐसा क्या खास है कि लोग उसे एक करोड़ में खरीदने को तैयार हैं. इस बारे खुद ही राजू ने बताया. अब आप सोच रहे होंगे कि 786 शब्द में ऐसा क्या है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मेमने के पेट पर 786 संख्या लिखी है, जिसे मुस्लिम समुदाय के लोग शुभ मानते हैं. यहां तक कि भारत में 786 को 'बिस्मिल्लाह इर-रहमान इर-रहीम' के जगह इस्तेमाल किया जाता है. इतनी बड़ी बोली के बाद से मेमने की खास देखभाल की जा रही है. मेमने की डाइट भी बेहद खास है.