आज के समय में बढ़ते केमिकल इस्तेमाल और महंगी होती सब्जियों ने लोगों को अपने घर पर सब्जियां उगाने के लिए मजबूर कर दिया है. ऐसे में किचन गार्डनिंग अब सिर्फ शौक नहीं, बल्कि एक जरूरत बनती जा रही है. ज्यादातर लोग अपने घर में छोटा-सा गार्डन या खूबसूरत बालकनी में अपना किचन गार्डन बना रहे है और आर्गेनिक तरीके से घर पर ही साग-सब्जी उगाना पसंद कर रहे है. तो आज के “सलाह मशवरा” में जानते हैं क्या है ऑर्गेनिक गार्डनिंग और क्या है उसके फायदे.