फरवरी के अंत से ही देश के कई राज्यों में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. बढ़ते तापमान को देखते हुए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और ICAR-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा) से जुड़े कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए अहम सलाह जारी की है. खड़ी फसलों और सब्जियों में जरूरत के अनुसार हल्की सिंचाई करें. सिंचाई करते समय ध्यान रखें कि हवा शांत हो, क्योंकि तेज हवा में पानी देने से पौधे गिर सकते हैं. आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है, इसलिए फसल प्रबंधन में विशेष सतर्कता जरूरी है.