अक्सर आपने बाजार से महंगी सब्जियां खरीदी होंगी. लेकिन क्या आप जानते हैं राजस्थान की एक सब्जी ऐसी है जो बादाम से भी महंगी बिकती है. राजस्थान के शेखावाटी और चूरू जिले की सब्जी सांगरी बहुत मशहूर है. ये सब्जी बादाम से भी ज्यादा दाम में बिकती है.600-700 रुपये किलो बिकने वाली इस सब्जी का रेट का अब 1200 रुपये किलो पहुंच गया है.अचानक दोगुने हुए दाम की वजह से सब्जी व्यापारी और किसान दोनों ही परेशान हैं. सांगरी के दाम इसलिए बढ़ रहे हैं क्योंकि गिलडू रोग ने इसका उत्पादन गिरा दिया है. रोग की वजह से इस बार उत्पादन 35 प्रतिशत यानी करीब 8 टन ही रह गया। यही कारण रहा कि इस बार सांगरी के भाव 1200 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए हैं.