Uttar Pradesh के Saharanpur से खेती-किसानी में एक नई मिसाल सामने आ रही है. यहां किसान अब पारंपरिक फसलों के साथ ऐसी खेती की ओर बढ़ रहे हैं, जो कम लागत में लंबे समय तक बड़ा मुनाफा दे सके. बेहट विधानसभा क्षेत्र में गांव है खुशहालीपुर. यहां रहने वाले किसान सुधीर कुमार सैनी ने Sindoor की प्राकृतिक खेती शुरू कर जिले में अलग पहचान बनाई है. करीब चार साल पहले ट्रायल के तौर पर लगाए गए कुछ पौधे अब सैकड़ों पेड़ों में बदल चुके हैं. खास बात यह है कि एक बार लगाए गए सिंदूर के पेड़ 10 से 20 साल तक लगातार उत्पादन दे सकते हैं, जिससे किसानों को हर साल अच्छी आमदनी होने की उम्मीद है.