अमेरिकी ट्रेड डील के विरोध में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस द्वारा किसान महाचौपाल का आयोजन किया गया. इस महाचौपाल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी शामिल हुए और केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा. प्रदेश के अलग-अलग जिलों से हजारों किसान इस कार्यक्रम में पहुंचे.किसानों का कहना है कि प्रस्तावित US ट्रेड डील से भारतीय किसानों के हितों को भारी नुकसान होगा और बाजार में फसलों के दाम और गिर सकते हैं.