महाराष्ट्र में मुंबई के उत्तरी उपनगर मलाड में फलों की बिक्री से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि कुछ विक्रेता फलों पर चूहे मारने की दवा लगाकर उन्हें बाजार में बेच रहे थे, जिससे आम लोगों की सेहत पर गंभीर खतरा पैदा हो सकता था. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दुकान सील कर दी और दो आरोपियों को हिरासत में लिया..सुनिए इसको लेकर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दुष्यंत ने क्या बताया.