झारखंड के रामगढ़ जिले में किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. भदानीनगर और आसपास के गांवों में बंदरों के आतंक के साथ‑साथ बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने तरबूज, खीरा, टमाटर और लौकी जैसी सब्जियों की फसलें बर्बाद कर दी हैं. कर्ज लेकर खेती करने वाले किसान अब भारी नुकसान से जूझ रहे हैं.