पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश का असर अब उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में भी दिखाई देने लगा है. गंगा नदी का जलस्तर बढ़कर खतरे के निशान तक पहुंच गया है, जिससे 33 गांव बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं. कई संपर्क मार्ग पानी में डूब गए हैं और खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न हो गई हैं.