भदोही जिले में लगातार तीसरे दिन हुई अच्छी बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है. कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को अब धान की फसल के लिए भरपूर पानी मिल गया है. इस बारिश से न सिर्फ फसल को नई जान मिली है, बल्कि किसानों का सिंचाई का खर्च भी बचने की उम्मीद है.