पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं बढ़ रही हैं. मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिले संगरूर में भी खेतों में आग लगी दिख रही है. प्रशासन आंकड़ों में कमी का दावा कर रहा है, लेकिन ड्रोन से ली गई तस्वीरों में दिल्ली-संगरूर नेशनल हाईवे के आसपास कई खेतों में पराली जलती नजर आ रही है. देखिए किसान क्यों मजबूर हैं और प्रशासन के दावों की जमीनी हकीकत क्या है.