पंजाब सरकार ने गेहूं किसानों के लिए 50 करोड़ रुपये की सहायता योजना का ऐलान किया है. कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां के अनुसार, किसानों को प्रमाणित गेहूं के बीज पर 2,000 रुपये प्रति क्विंटल सब्सिडी मिलेगी, जिससे 4,250 रुपये वाला बीज सिर्फ 2,250 रुपये प्रति क्विंटल में मिलेगा.