राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी क्षेत्र के राठी खेड़ा में प्रस्तावित इथेनॉल फैक्ट्री को लेकर किसानों का आंदोलन अब उग्र रूप लेता जा रहा है. फैक्ट्री के विरोध में चल रहे लंबे प्रदर्शन के बीच बुधवार को संगरिया में एक विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया गया. इस महापंचायत में क्षेत्र के हजारों किसानों ने शिरकत कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ हुंकार भरी.