प्रतापगढ़ की रहने वाली शांति मिश्रा आज सैकड़ों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं.करीब 20 साल पहले उन्होंने BAIF (एक गैर सरकारी संस्था) से जुड़कर पशुपालन के क्षेत्र में काम शुरू किया था. अपनी मेहनत और लगन के दम पर आज वह BAIF सेंटर पर प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं.