PM नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 136वें एपिसोड में उत्तर प्रदेश के बिजनौर की महिलाओं द्वारा तैयार की गई विदूर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी की सराहना की.इस हर्बल चाय को Self Help Group (SHG) से जुड़ी महिलाओं ने तैयार किया है, जिसमें लेमन ग्रास, गिलोय, तुलसी, मुलेठी, कच्ची हल्दी, दालचीनी, इलायची और सौंफ जैसी प्राकृतिक सामग्री का उपयोग किया गया है.