देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की जाएगी. इस किस्त के तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में 2,000 रुपये की राशि सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी. केंद्र सरकार के अनुसार, पीएम-किसान योजना किसानों को खेती-किसानी के खर्चों में मदद देने और उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है. योजना के तहत हर साल किसानों को 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में प्रदान की जाती है.