केंद्र की मोदी सरकार ने किसान ई मित्र AI Chatbot लॉन्च किया है, जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का हिस्सा है. ये भी दूसरे AI Chatbot की तरह ही काम करेगा. इसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए बनाया गया है जिसमें किसानों को इस योजना से जुड़े सवालों के जवाब तुरंत मिलेंगे. इस मिलने वाले जवाब बिलकुट स्पष्ट और सटीक होंगे. ये AI Chatbot किसानों को पीएम किसान योजना के लिए उनके आवेदन की स्थिति, किस्त भुगतान, पात्रता समेत कई जरूरी अपडेट्स देने का काम करेगा.