बिहार में नए चीनी मिल खोलने की घोषणा के साथ ही गन्ने की पैदावार बढ़ाने को लेकर रिसर्च शुरू हो गई है.डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ईख अनुसंधान केंद्र में बीज के कई प्रभेदों पर वैज्ञानिक काम कर रहें है. इसके साथ ही AI तकनीक का इस्तेमाल करके गन्ने की खेती करने पर जोर दिया जाएगा.गन्ने की खेती करने वाले किसानों को AI सही तरीका बताएगा जिससे पैदावार बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी.