ट्रेड डील को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में एग्री–डेयरी सेक्टर को लेकर सरकार का पक्ष साफ किया है. पीयूष गोयल ने कहा कि सरकार किसी भी अंतरराष्ट्रीय समझौते में किसानों के हितों की पूरी सुरक्षा करेगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि एग्री और डेयरी से जुड़े किसानों को इस ट्रेड डील से लाभ मिलेगा, न कि नुकसान.