बिहार के किशनगंज में मार्च महीने में हुई ओलावृष्टि और बारिश का असर अनानास की खेती पर दिख रहा है. करीब दस गांवों में अनानास की खेती को नुकसान पहुंचा है. किसान तक की टीम ने किशनगंज के इन गांवों के हालातों को जायजा लिया. इस दौरान बातचीत में किसान ने बताया कि अनानास के पौधों में कीड़े लगने का खतरा काफी बढ़ गया है. अनानास के फल में बारिश के चलते दाग लग गया है. साथ ही ओलावृष्टि के बाद से अनानास के फल की ग्रोथ भी रुक गई है. किसानों का अनुमान है कि एक बीघा में 50 फीसदी तक नुकसान हुआ है. देखिए किसान तक संवाददाता अंकित सिंह की रिपोर्ट