पंजाब सरकार ने इस वर्ष धान की रोपाई 1 जून से शुरू करने का निर्णय लिया है, जो पिछले साल की तुलना में 10 दिन पहले होगा. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को संगरूर जिले के धुरी में इसकी घोषणा की. यह कदम किसानों को उनकी फसल में उच्च नमी की समस्या से बचाने और खरीद में होने वाली कठिनाइयों को कम करने के लिए उठाया गया है.