लगातार बारिश और खेतों में बढ़ी नमी के कारण धान की फसल में रोग और कीटों का प्रकोप बढ़ने लगा है. शीथ ब्लाइट, जीवाणु झुलसा और तना छेदक जैसे रोग-कीट फसल की उत्पादकता को प्रभावित कर सकते हैं. ऐसे में किसानों के लिए नियमित निगरानी, समय पर पहचान और उचित प्रबंधन बेहद जरूरी है. 'सलाह-मशवरा' के इस एपिसोड में जानिए धान की फसल को प्रमुख रोगों और कीटों से बचाने के असरदार उपाय और बेहतर पैदावार के लिए जरूरी सावधानियां.