पटना में बिहार नर्सरी मैन एसोसिएशन की ओर से आम महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक देसी और विदेशी आम की किस्मों ने लोगों का ध्यान खींचा. इस महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण रहा मियाज़ाकी आम, जिसकी कीमत लाखों रुपये प्रति किलो तक बताई जाती है. इसके साथ ही भागलपुर का मशहूर जर्दालू आम और पटना के दीघा का दुधिया मालदा भी लोगों के बीच खासा लोकप्रिय रहा.