मध्य प्रदेश के छतरपुर और पन्ना जिलों में केन-बेतवा लिंक परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है. इस मुद्दे पर सियासत भी गरमा गई है. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने परियोजना में कथित घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि कई प्रभावित लोगों को मुआवजा नहीं मिला.