यूपी के बाराबंकी में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने अफीम किसानों की कमर तोड़ दी है. मार्च में हुई इस बारिश से तैयार फसल खेतों में ही गिर गई और पोस्ते के फल काले पड़ने लगे हैं. किसानों का कहना है कि गीले खेतों में गिरी फसल अब सड़ने लगी है, जिससे अफीम निकालना बेहद मुश्किल हो गया है.