मुजफ्फरपुर में तेज आंधी और बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया. जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं लीची और आम किसानों की मुश्किलें बढ़ गईं. तेज हवाओं के कारण पेड़ों से बड़ी संख्या में कच्चे फल टूटकर गिर गए, जिससे बागवानों को भारी नुकसान हुआ है.