देशभर में प्याज की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है. नई खरीफ फसल की आवक, पुराने स्टॉक की उपलब्धता और सरकारी बफर स्टॉक से बढ़ी सप्लाई के चलते पिछले दो हफ्तों में 126 शहरों में प्याज के खुदरा दाम 1 से 21 रुपये प्रति किलोग्राम तक घट गए हैं. महाराष्ट्र समेत कई प्रमुख उत्पादक राज्यों में थोक और खुदरा दोनों बाजारों में कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. इससे उपभोक्ताओं को राहत मिली है, खासकर ऐसे समय में जब त्योहारी सीजन नजदीक है.