हरियाणा के करनाल सब्जी मंडी में प्याज की कीमतों में अचानक तेज उछाल देखने को मिला है. कुछ दिन पहले 20-25 रुपये किलो बिकने वाला प्याज अब 50 रुपये किलो तक पहुंच गया है. बढ़ती महंगाई से उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है, जबकि सब्जी विक्रेता जमाखोरी और सप्लाई में कमी को दाम बढ़ने की प्रमुख वजह बता रहे हैं.