Madhya Pradesh के अलीराजपुर जिले के काठीवाड़ा में पैदा होने वाला 'Noorjahan' आम अपनी खासियतों के लिए दुनियाभर में मशहूर है. इस आम का वजन 4 से 5 किलो तक होता है और इसकी लंबाई 10 से 11 इंच तक होती है. यह आम किलो के भाव नहीं बल्कि प्रति पीस (नग) के हिसाब से बिकता है. एक नूरजहां आम की कीमत 1000 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक होती है. इस खास आम को खरीदने के लिए लोग पहले से ही बुकिंग कराते हैं. मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, यूपी और राजस्थान के साथ-साथ विदेशों से भी लोग इसे देखने आते हैं. इस बार नूरजहां के पेड़ों पर काफी कम फल आए हैं. जहां हर साल 350 से 400 आम लगते थे, वहीं इस बार केवल 70-80 आम ही लगे हैं. इस विशालकाय आम को कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पुरस्कार भी मिल चुके हैं.