किसी भी खाद्य पदार्थ की स्टोरेज एक बड़ा मुद्दा होता है. स्टोरेज ऐसा होना चाहिए जिससे कि खाद्य पदार्थ लंबे समय तक चल सके. इस दौरान उसकी गुणवत्ता खराब ना हो ये सुनिश्चित करना भी अहम होता है. एग सेफ्टी यानी अंडे की स्टोरेज और सुरक्षा को लेकर 15 अप्रैल को यूपी सरकार ने पोल्ट्री से संबंधित एक नई गाइडलाइन जारी की. इस गाइडलाइन में खासतौर पर अंडे के बारे में दिशा-निर्देश दिए गए हैं. सरकार का कहना है कि अगर पोल्ट्री संचालक कोल्ड स्टोरेज में अंडे रखना चाहते हैं तो उन्हें नई गाइडलाइन का पालन करना होगा. वहीं कोल्ड स्टोरेज संचालकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वो फल और सब्जी के साथ अंडों का भंडारण न करें.