छत्तीसगढ़ के MCB जिले के मनेंद्रगढ़ से सामने आई ये तस्वीरें किसी सूखाग्रस्त इलाके की नहीं, बल्कि एक ऐसे गांव की हैं जहां लोग आज बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं.ग्राम पंचायत लोहारी के नवापारा में करीब 500 की आबादी रहती है. गांव में सात से आठ कुएं हैं, लेकिन भीषण गर्मी और लगातार गिरते जलस्तर ने हालात बेहद खराब कर दिए हैं. अधिकांश कुओं का पानी लगभग खत्म हो चुका है और कई कुएं सूखने की कगार पर हैं.वीडियों में देखा जा सकता है कि ग्रामीण एक लगभग सूख चुके कुएं में उतरकर बची-खुची बूंदों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। पीने के पानी की तलाश में लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को झेलनी पड़ रही है.