महाराष्ट्र के नासिक में किसान इस समय अंगूर 15 रुपये प्रति किलो के भाव पर बेचने को मजबूर हैं. नासिक के सावली गांव के किसान राजेन्द्र और बबन बोडके ने अंगूर उगाने वाले किसानों की मजबूरी बताई. उन्होंने किसान तक से कहा कि किसानों से ज्यादा उपभोक्ताओं को फायदा पहुंच रहा है. साथ ही बताया कि उन्होंने 2 एकड़ में अंगूर का बाग लगाया है, लेकिन बेमौसम बारिश की वजह से करीब 25 फीसदी बाग खराब हो गया. और अब इसका बहुत कम दाम उन्हें मार रहा है. किसानों को प्रति किलो 25 से 30 रुपये का भाव मिले तब जाकर बात कुछ बनेगी.