बिहार के मुजफ्फरपुर की मशहूर शाही लीची एक बार फिर देश के बड़े नेताओं तक पहुंचने जा रही है.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, PM नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई अन्य गणमान्य लोगों के लिए शनिवार शाही लीची की विशेष खेप दिल्ली भेजी गई है. बतादें कि करीब 2,000 कार्टन लीची को खास पैकिंग के साथ रेफ्रिजरेटेड वैन में रवाना किया गया है, ताकि दिल्ली पहुंचने तक उसकी ताजगी, मिठास और क्वालिटी बनी रहे. हर कार्टन में लगभग 2 किलो शाही लीची पैक की गई है.