मध्य प्रदेश में अगस्त के दौरान हुई अच्छी बारिश से किसानों और कृषि क्षेत्र को बड़ी राहत मिली है. राज्य में मॉनसून की कमी घटकर 9 फीसदी रह गई है. मौसम विभाग ने निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में भारी बारिश की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है.