मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के सिरोंज तहसील में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां प्रशासन की कार्रवाई ने एक किसान की मेहनत पर पानी फेर दिया है. दरअसल प्रशासन ने किसान की खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चला दिया. इससे किसान की करीब 30 बीघा की फसल बर्बाद हो गई.