मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का विरोध लगातार तेज हो रहा है. सरकार द्वारा किसानों की केवल 25 प्रतिशत मूंग उपज खरीदने के फैसले से रायसेन, सीहोर, विदिशा, हरदा समेत कई जिलों के किसान नाराज हैं और पिछले एक महीने से आंदोलन कर रहे हैं. किसानों के समर्थन में अब भारतीय किसान संघ भी खुलकर सामने आया है. संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष के. साई रेड्डी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर किसानों की पूरी मूंग उपज खरीदने की मांग की है.