एमपी के मुरैना जिले में पुरातात्विक महत्व के जिन तीन गांवों को पर्यटन ग्राम का दर्जा देकर एक टूरिस्ट सर्किट बनाया गया है, उसका दूसरा पड़ाव पढ़ावली गांव है. इसमें योग की तमाम मुद्राओं में हिंदू देवताओं की अनेक मूर्तियां मिलीं. पुरातत्व विभाग द्वारा गुर्जर प्रतिहार वंश के इन पुरावशेषों को मूल रूप देने की कवायद के बाद उभरे मंदिर का स्वरूप खजुराहो के विश्व प्रसिद्ध मुख्य मंदिर की तरह उभर कर सामने आया. इस वजह से पढ़ावली की गढ़ी में जीर्णोद्धार के बाद बने मंदिर को अब 'मिनी खजुराहो' कहा जाने लगा है.