बिहार के सहरसा जिले के गांवों में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा था, जिससे किसान और ग्रामीण काफी परेशान थे. खेतों में फसलों को नुकसान और घरों में उत्पात की लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं. ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया. इस अभियान के तहत कुल 20 बंदरों का सफल रेस्क्यू किया गया, जिन्हें पिंजरों में सुरक्षित रूप से बंद किया गया है. वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद गांव के किसानों और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है. अधिकारियों ने बताया कि अगर भविष्य में फिर से बंदरों का उत्पात सामने आता है, तो अगले चरण में और बंदरों का भी रेस्क्यू किया जाएगा.