काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित धान की प्रजाति मालवीय मनीला सिंचित धान-1, जिसे Miracle Rice भी कहा जाता है, किसानों के बीच चर्चा में है. धान की इस किस्म की खासियत है कि यह करीब 110 से 120 दिनों में तैयार हो जाती है. इसकी बालियां लंबी हैं और चावल की लंबाई बासमती से भी ज्यादा बताई जा रही है.