गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के जामवाला इलाके में स्थित जमदग्नि आश्रम के आम के बाग में भीषण आग लग गई.यह आग मशहूर ज़मज़ीर झरने के पास लगी, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.बताया जा रहा है कि आश्रम के करीब 20 बीघा में फैले आम के बाग में आग अचानक भड़क उठी और देखते ही देखते पूरे बाग में फैल गई. आग की वजह से कई आम के पेड़ों को भारी नुकसान हुआ.आश्रम के महंत हरिदास बापू ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि बिजली का तार नीचे गिरने से आग लगी है और गर्मी और सूखे मौसम के कारण आग तेजी से फैल गई.सुनिए इसको लेकर हरिदास बापू ने और क्या बताया...