पूर्वी यूपी में बाढ़ का खतरा मंडराया हुआ है. घाघरा-रोहिन नदी खतरे के निशान के पार बह रही है, जबकि राप्ती नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच चुकी है. ऐसे में जमीन कटान के चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. पूर्वी यूपी में नेपाल के पहाड़ों पर बारिश का असर दिखाई देने लगा है. पहाड़ों पर हो रही बारिश से पहाड़ी नदियां उफान पर हैं. कटान की राप्ती नदी में तेजी से हो रही कटान से ग्रामीण दहशत में हैं. ग्रामीण जुगाड़ से पेड़ की डालियों को काटकर उससे कटान को रोकने का प्रयास कर रहे हैं. पूर्वी यूपी के तराई इलाकों में भी नदियों में दो से तीन दिनों में पानी तेजी से बढ़ा है.