भारत एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव (Bharat Agriculture Conclave) के मंच पर भाजपा सांसद और मशहूर लोकगायक मनोज तिवारी ने शिरकत की. इस दौरान उन्होंने न सिर्फ अपने खास देसी अंदाज में गीत गुनगुनाकर किसानों का उत्साह बढ़ाया, बल्कि खेती-किसानी से जुड़े गंभीर मुद्दों पर भी खुलकर अपनी बात रखी.