बिहार की राजधानी पटना से लेकर दरभंगा तक मखाने के दाम में उछाल नहीं होने से किसान मायूस हैं. वहीं दुकानदार कहते हैं कि त्यौहार का सीजन है लेकिन बाजार में मंदी है. पिछले चार से पांच महीनों में मखाना का उच्च क्वालिटी का लावा 400 से 500 रुपये तक है. जबकि पिछले साल नवरात्र के दौरान 600 से 700 रुपये था. बता दें कि किसानों को मखाना (Makhana) की अच्छी कीमत भी मिलती है, लेकिन इसे उगाने से लेकर आपके प्लेट तक पहुंचाने की प्रक्रिया काफी मेहनत से भरी होती है. मखाने को कई स्तर पर प्रोसेस किया जाता है और यह काम काफी श्रम साध्य है. ऐसे में किसानों की लागत नहीं निकल पा रही है. देखिए पटना की ये वीडियो.