महाराष्ट्र, जो देश का लगभग 80% अंगूर उत्पादन करता है, वहां के किसान इस समय बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. जलवायु परिवर्तन, बेमौसम बारिश और वायरस के बढ़ते खतरे ने अंगूर की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है. किसानों की समस्याओं को देखते हुए नई और निर्यात गुणवत्ता वाली अंगूर किस्मों पर चर्चा तेज हो गई है. साथ ही रोग मुक्त पौधे उपलब्ध कराने के लिए ‘क्लीन प्लांट सेंटर’ की शुरुआत की जा रही है. जानिए अंगूर किसानों के लिए क्या है नई योजना और कैसे बदलेगी खेती की तस्वीर.