मध्यप्रदेश के ग्रामीण विकास को नई रफ्तार देने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने कई बड़ी सौगातों का ऐलान किया है. Shivraj Singh Chouhan ने बताया कि PMGSY-IV बैच-I के तहत ₹1763 करोड़ से अधिक की लागत से 2117 किमी लंबाई की 973 नई ग्रामीण सड़कों को मंजूरी दी गई है. इसके साथ ही PM-जनमन योजना के अंतर्गत ₹261 करोड़ से अधिक की लागत से 384 किमी की 168 नई सड़कों को स्वीकृति मिली है. PMAY-G के तहत मध्यप्रदेश को ₹2055 करोड़ की मदर सैंक्शन जारी की गई है, वहीं पुरानी ग्रामीण सड़कों को पूरा करने के लिए ₹830 करोड़ का अतिरिक्त आवंटन भी किया गया है.इसके अलावा 1 जुलाई से “विकसित भारत - जी राम जी योजना” लागू की जाएगी, जिसके तहत गांवों के विकास के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध कराया जाएगा.