महाराष्ट्र में कम बारिश के कारण 18 जिलों में सूखे जैसे हालात बन गए हैं. राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि सरकार को इन जिलों में वर्षा की कमी और फसलों की खराब स्थिति से जुड़ा डेटा मिल चुका है. लगातार कमजोर मॉनसून से खरीफ फसलों पर संकट गहरा गया है और किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है.